लखनऊ, मार्च 14 -- सरकारी प्राथमिक विद्यालयों व को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 मार्च को नव आरंभ उत्सव मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य तीन वर्ष से लेकर छह वर्ष तक की आयु के बच्चों का बाल वाटिका में प्रवेश कराना है। अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना है।बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है। अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा कि वह अपने बच्चों को प्री-प्राइमरी कक्षा में प्रवेश दिलाएं, जिससे उनकी नींव मजबूत हो सके। आंगनबाड़ी केंद्रों व प्राथमिक स्कूलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है।नव आरंभ उत्सव में बालवाटिका की गतिविधियों के बारे में जानकारी, लर्निंग कॉर्नर, खेल सामग्री व अन्य सुविधाओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.