दुमका, मार्च 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा दुमका की बैठक सोमवार को पेंशनर समाज कार्यालय में अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ठाकुर की अध्यक्षता में की गई। बैठक में 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी काला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। अखिल भारतीय पेंशनर समाज के निर्णय अनुसार उपायुक्त के माध्यम से मागों से संबंधित संलेख प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को समर्पित करने का निर्णय लिया गया। भारत सरकार ने विगत 25 मार्च 2025 को पेंशनरों के विरुद्ध वैलिडेशन एक्ट पारित किया है जिसके आधार पर सरकार जब चाहे पेंशनरों के पेंशन को कम या बंद कर सकती है। इस कानून से निश्चय ही पेंशनरों के भविष्य पर खतरा बढ़ रहा है। बैठक में कहा गया कि पेंशनर अपने जीवन के 30 -40 साल सरकार की सेवा एवं देश हित में काम किया और उसके आधार पर सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्हें जीव...