दुमका, मार्च 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य पेंशनर समाज की मासिक बैठक शनिवार को अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ठाकुर की अध्यक्षता में की गई। बैठक में कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें 25 मार्च को आठवां वेतन आयोग में पेंशनरों के पेंशन से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर सरकार के ढुलमुल रवैया के विरुद्ध काला दिवस मनाया जाएगा। 25 मार्च को ही प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन राज्य से प्राप्त निर्देश के आलोक में उपायुक्त के माध्यम संलेख प्रेषित की जानी है। अतः उस दिन एक शिष्ट मंडल उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। इस संबंध में समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि इसके लिए 23 मार्च को एक अलग से बैठक की जाएगी। जिसमें आगे की रणनीति और रूपरेखा पर विचार किया जाएगा। इसकी सूचना पेंशनरों के बीच बीच अधिक से अधिक फैलाने के लिए अध्यक्ष के द्वारा निवेदन किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.