लखनऊ, फरवरी 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता केंद्र सरकार द्वारा पारित वैलीडेशन एक्ट के विरोध में 25 मार्च को पेंशनर काला दिवस मनाएंगे। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के प्रदेश संयोजक एनपी त्रिपाठी और सहसंयोजक (प्रचार) ओंकारनाथ तिवारी ने बताया कि काला दिवस मनाने का यह फैसला जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बाद में तय की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...