शाहजहांपुर, मार्च 16 -- जिले के सभी परिषदीय प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में 25 मार्च को एक साथ "नवारम्भ उत्सव" का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बीएसए ने बताया कि शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ने और बालवाटिका में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए प्रत्येक विद्यालय को तीन हजार रुपये की ग्रांट भी भेजी गई है। नवारम्भ उत्सव के तहत को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों और बालवाटिकाओं में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर बच्चों और अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए प्रधानाध्याप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.