चंदौली, मार्च 22 -- पीडीडीयू नगर। केंद्र सरकार के वैलिडेशन एक्ट 2025 (पेंशन वैधीकरण) संशोधन विधेयक की वापसी के लिए अखिल भारतीय राज्य पेशनर्स महासंघ नई दिल्ली के आह्वान पर संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आगामी 25 मार्च को काला दिवस मनाने के लिए संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति की जिला इकाई सदस्य जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर विरोध सभा आयोजित करेगें। जिला संयोजक दीनानाथ शर्मा और सह संयोजक केएन सिंह ने बताया कि उक्त एक्ट को वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम भेजा जाएगा। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर बेसिक शिक्षा के शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और अशासकीय शिक्षकों को निःशुक्ल चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की घोषणा की गयी है। परन्तु शासनादेश निर्गत ह...