25 मई से शुरू होगी एलएलबी की परीक्षा
मुंगेर, मई 12 -- मुंगेर, हिसं.। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा एलएलबी के विभिन्न सत्रों की परीक्षा 25 मई से आयोजित की जायेगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार सत्र 2025-28 एलएलबी सेमेस्टर-1, सत्र 2024-27 सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2023-26 सेमेस्टर-5 की परीक्षा 25 मई से 10 जून तक आरडी एंड डीजे कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर ली जायेगी। परीक्षा प्रतिदिन एक पाली में पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित होगी। वहीं सेमेस्टर-3 एवं 5 के विद्यार्थियों का वाइवा 20 और 21 जून को लिया जायेगा। ---------मुंविवि ने बढ़ायी नामांकन की तिथिमुंगेर,हिसं.। मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन की तिथि बढ़ाकर 18 मई तक कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार वैसे विद्यार्थी, जो किसी कारणवश अबतक नामांकन नहीं करा सके हैं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.