25 मई को लगेगी दिव्यांगजनों के लिए विशेष मोबाइल कोर्ट
मैनपुरी, मई 23 -- मैनपुरी। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 25 मई को प्रातः 10 से अपराह्न 04 बजे तक ग्राम्य विकास संस्थान के सभागार में विशेष मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। इस कोर्ट का उद्देश्य दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्थानीय स्तर पर शिकायतों का समाधान करना है। डीएम ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता दिव्यांगजनों को बिना भटकाए एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मोबाइल कोर्ट में मुख्य चिकित्साधिकारी की टीम मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड और यूडीआईडी कार्ड जारी करेगी। इसके साथ ही, डीएसओ की टीम पात्र दिव्यांगजनों को अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड की सुविधा देगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.