25 मई को मनाई जाएगी सम्राट अशोक जयंती
लखीमपुरखीरी, मई 12 -- कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी मानव कल्याण संस्थान की मासिक बैठक में संगठन हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आगामी 25 मई को सम्राट अशोक जयंती समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक संगठन के अध्यक्ष जनार्दन मौर्य की अध्यक्षता में उनके आवास पर आयोजित हुई। इस दौरान संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सम्राट अशोक भवन के अधूरे कार्य को समाज के लोगों के सहयोग से शीघ्र पूरा कराने पर सहमति बनी। बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 मई को सम्राट अशोक भवन में ही सम्राट अशोक जयंती धूमधाम से आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। इस मौके पर संस्थान के संरक्षक रामकुमार मौर्य, रमेश कुमार मौर्य, आदर्श कुमार मौर्य, शिशुपाल सिंह, जगवीर सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.