बांका, जुलाई 4 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलेभर में परिवहन विभाग ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में अब तक करीब 25 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां पूर्व में बार-बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। यह भी पढ़ें- Banda News: अंधे मोड़ और ब्लैक स्पॉट की अनदेखी ले रही लोगों की जानदुर्घटनाओं का आंकड़ा वहीं राहत की बात यह है कि फिलहाल जिले में एक भी ब्लाइंड स्पॉट आधिकारिक रूप से चिन्हित नहीं किया गया है। इसके बावजूद विभाग ऐसे संभावित स्थानों पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सके। ब्लैक स्पॉट सड़क का वह स्थान होता है जहां लगातार सड़क दुर्घटनाएं ...