हमीरपुर, फरवरी 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। दिखावे की बजाय परंपरा और संस्कृति से जुड़ी मौदहा तहसील की एक अनोखी शादी इस वक्त चर्चा में है। इस शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसमें न सिर्फ सजी-धजी बैलगाड़ियों से बारात जाते दिख रही है बल्कि जमीन पर बैठाकर मेहमानों को पत्तल में भोजन कराते भी देखा जा सकता है। यह शादी किसी गेस्ट हाउस में नहीं बल्कि एक कृषि फॉर्म हाउस में हुई। शादी के जश्न में मेहमानों ने ठेठ बुंदेलखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ भी उठाया। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मौदहा तहसील के दूरस्थ गांव गुढ़ा में प्रगतिशील किसान जागेंद्र द्विवेदी अपने परिवार के साथ रहते हैं। पुत्र मोहित की मोबिलऑयल की दुकान है। उसकी शादी सरीला तहसील के भेड़ी जलालपुर निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.