25 फीसदी फ्लाइट क्रू का होगा ड्रग टेस्ट, गांजा कांड के बाद सरकार सतर्क
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- नागरिक उड्डयन मंत्रालय फ्लाइट के क्रू सदस्यों के लिए आकस्मिक मादक पदार्थ परीक्षण को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत से अधिक कर सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। हाल ही में एक विमान दुर्घटना के बाद विमान चालकों और क्रू सदस्यों के परीक्षण पर ध्यान अधिक बढ़ गया है। बीते दिनों फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के एक विमान में भारी हलचल के बाद विमान अचानक 300 फीट नीचे आ गया था, जिससे 24 यात्री घायल हो गए थे। जांच में विमान चालक के शरीर में भांग या गांजे जैसे नशीले पदार्थ की पुष्टि हुई थी। इस घटना के बाद एयर इंडिया ने अपने सभी विमान चालकों की अनिवार्य जांच शुरू करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार भी नियमों को सख्त करने पर विचार कर रही है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा सितंबर 2021 में इस संबंध में नियम जारी किए गए थे, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.