25 फीसदी निर्माण श्रमिकों ने नहीं कराया नवीनीकरण
फतेहपुर, मई 28 -- फतेहपुर। दोआबा में पंजीकृत 25 फीसदी निर्माण श्रमिकों ने अभी तक अपना वार्षिक नवीनीकरण नहीं कराया है। श्रम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 2.27 लाख से अधिक निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं, लेकिन इनमें लगभग 25 फीसदी श्रमिकों ने अब तक अपना रिन्यूअल नहीं कराया है। ऐसे में हजारों मजदूरों पर सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं से वंचित होने का खतरा मंडरा रहा है। उप श्रमायुक्त लालाराम ने बताया कि जिले में 2.27 लाख निर्माण श्रमिक पंजीकृत है। जिनमें 1.70 लाख से अधिक निर्माण श्रमिकों ने अपना नवीनीकरण करा लिया है। जबकि करीब 56 हजार 750 निर्माण श्रमिकों ने अपना नवीनीकरण अभी तक नहीं कराया है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को हर वर्ष अपना नवीनीकरण कराना अनिवार्य होता है। यदि श्रमिक समय से नवीनीकरण नहीं कराते हैं तो उनका प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.