प्रयागराज, मई 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी के बाद अब ट्रांसपोर्टरों ने भी भाड़ा बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। इलाहाबाद गुड्स ट्रांसपोर्टर यूनियन ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही माल ढुलाई का किराया 25 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने का सीधा असर फल-सब्जी, किराना, खाद्य तेल, कपड़े और अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ने की आशंका है। यह भी पढ़ें- ट्रांसपोर्टर 25 से 30 फीसदी माल भाड़े में कर सकते हैं वृद्धिट्रांसपोर्ट की लागत में वृद्धि इलाहाबाद गुड्स ट्रांसपोर्टर यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने बताया कि सरकार लगातार कमर्शियल और घरेलू गैस के दाम बढ़ा रही है और अब पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन क्षेत्र पर सीधा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि टोल टैक्स में 20 प्रतिशत तक वृद्धि ...