नई दिल्ली, फरवरी 22 -- Omnitech Engineering IPO: इंजीनियरिंग घटक बनाने वाली कंपनी ओमनीटेक इंजीनियरिंग ने अपने 583 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 216-227 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 फरवरी को खुलेगा और 27 फरवरी को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 24 फरवरी को बोली लगा पाएंगे। यह निर्गम 418 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 165 करोड़ रुपये के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। बिक्री पेशकश कंपनी के प्रवर्तक उदयकुमार अरुणकुमार पारेख द्वारा लाई जा रही है। न्यूनतम पांच रुपये अंकित मूल्य के 66 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 66 इक्विटी शेयरों के गुणकों के लिए बोली लगाई जा सकती है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर Rs.14.5 प्रीमियम पर उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.