मुंगेर, फरवरी 28 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को नगर भवन में बिहार लोकल बॉडीज एम्पलाइज के बैनर तले बैठक आयोजित की गई। इसमें एनजीओ में कार्यरत 421 सफाईकर्मियों ने हिस्सा लिया। सभा को संबोधित करते हुए महासचिव ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि सरकार ने आने वाली होली और ईद को देखते हुए 25 फरवरी तक सभी कर्मियों के वेतन भुगतान का निर्देश दिया है। स्थायी और दैनिक मजदूरों का भुगतान कर दिया गया है लेकिन एनजीओ कर्मियों को अब तक राशि नहीं मिली है।उन्होंने सवाल उठाया कि क्या एनजीओ कर्मियों के घरों में होली नहीं मनाई जाएगी। उनके बच्चे क्या पर्व की खुशियों से वंचित रहेंगे उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी दिन रात शहर की स्वच्छता में जुटे रहते हैं ऐसे में उनके साथ भेदभाव उचित नहीं है। यूनियन ने मांग की है कि सभी कर्मियों का अविलंब भुगतान किया जाए चेतावनी दी गई कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.