नई दिल्ली, जनवरी 8 -- Penny Stock: शेयर बाजार में गुरुवार, 8 जनवरी को उतार-चढ़ाव के माहौल के बीच धरन इन्फ्रा-ईपीसी (Dharan Infra-EPC) के शेयरों ने निवेशकों का ध्यान खींचा। Rs.1 से नीचे कारोबार करने वाले इस पेनी स्टॉक में अपर सर्किट लगा और शेयर लगातार तीसरे सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। कंपनी के शेयर में आज 5% तक चढ़कर 0.25 रुपये पर आ गए। इस उछाल की बड़ी वजह कंपनी द्वारा कॉर्पोरेट दिवालियापन समाधान प्रक्रिया (CIRP) को लेकर दिया गया ताजा अपडेट रहा, जिससे बाजार में पॉजिटिव संकेत गया।क्या है डिटेल कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके सस्पेंडेड बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने CIRP की कार्यवाही पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) में अपील दायर की है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि भारतीय दिवालियापन एवं द...