मधुबनी, फरवरी 26 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। फोटो मधु 12 गुरुवार को सदर अस्पताल में रक्तदान करते नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार मधुबनी,विधि संवाददाता। बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के मौके पर गुरुवार को सदर अस्पताल मधुबनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर कि उद्घाटन मुख्यालय डीएसपी रश्मि एवं लाइन डीएसपी जितेन्द्र प्रसाद ने किया। शिविर में दो दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारी एवं कांस्टेबल ने रक्तदान किया। जिसमें नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार भी शामिल हैं। पुलिस केंद्र में दिवा शाखा सार्जेंट अमरेन्द्र कुमार एवं एमटी शाखा सार्जेंट अजीत कुमार ने भी रक्तदान किया। डीएसपी जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस सप्ताह पर सदर अस्पताल में आयोजित शिविर में 25 पुलिस अफसरों एवं कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.