कौशाम्बी, फरवरी 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना पुलिस ने मंगलवार को 25 पाउच देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। एसआई जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इलाके के धाना गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र रामसिंह को उसके गांव के समीप से ही पकड़ा गया है। वह ठेके से शराब खरीदकर ठेका बंद होने के बाद उसकी ब्लैक में बिक्री किया करता था। लिखापढ़ी के बाद निजी मुचलके पर आरोपी को थाना स्तर से ही जमानत दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.