25 पदकों के साथ आदर्श शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बना क्षेत्रीय कुश्ती चैंपियन
बुलंदशहर, सितम्बर 9 -- आदर्श शिशु मंदिर स्कूल के मीडिया प्रमुख लव किशोर सहाय ने बताया कि पांच से आठ सितंबर तक मुजफ्फरनगर में विद्या भारती की ओर से क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक पवन कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में 13 छात्र और 13 छात्राओं समेत कुल 26 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए 17 स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक जीते। इसके साथ ही विद्यालय की टीम ने 84 अंक हासिल कर ऑल ओवर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। निधि, कशिश, राधिका, खुशी, पूजा, रितिक, दीपक, दीपांशु, कैलाश और अभय समेत कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बुधवार को विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधक आनंद सिंह और प्रधानाचार्य योगेश कुमार नागर ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.