चम्पावत, जुलाई 23 -- योगेश, चम्पावत। जिले के भिंगराड़ा रेंज में वर्षाकालीन छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए। वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया ने बताया गया कि 25 ग्राम वन पंचायतों में 25 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया। बताया कि वन हमारी धरोहर है जिसको बचाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प भी दिलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...