शामली, नवम्बर 24 -- सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक आयुष्मान कार्ड अभियान चलाया जाएगा। इस एक माह के विशेष अभियान में जनपद के हर गांव में ऐसे सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे, जिन्होंने अब तक अपना कार्ड नहीं बनवाया है। सीएमओ ने बताया कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी इस अभियान में प्राथमिकता से बनाए जाएंगे। उन्होंने अपील की कि योजना के पात्र लाभार्थी नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आशा, एएनएम, पंचायत सहायकों या सीएचओ से संपर्क कर अपना कार्ड अवश्य बनवाएं। अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ उपलब्ध कराना है, जिससे जरूरत पड़ने पर पात्र व्यक्ति बिना आर्थिक बोझ के इलाज पा सकें।

हिंद...