हजारीबाग, अगस्त 13 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता उपायुक्त के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से गुरुवार को 25 दिव्यांग लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। ट्राईसाइकिल मिलने से लाभुकों के आवागमन में सुविधा होगी और वे अधिक आत्मनिर्भर होकर अपने दैनिक कार्यों का निष्पादन कर सकेंगे। ट्राईसाइकिल प्राप्त करने वाले लाभुकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे उनकी आवागमन संबंधी परेशानियां कम होंगी। मौके पर जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिंहा सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: 25 लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...