सोनभद्र, मार्च 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। सब मिशन आफ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत उप कृषि निदेशक कार्यालय मंगुराही में आयोजित 25 दिवसीय स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हो गया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले 100 ग्रामीण युवाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल की तरफ से प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण में मिली जानकारी का उपयोग कर स्वरोजगार अपनाने की अपील की। उप कृषि निदेशक वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को आधुनिक कृषि तकनीक, पशुपालन, बागवानी, मशरूम उत्पादन तथा स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.