देवघर, अगस्त 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशनुसार गुरुवार को 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसका उदघाटन भारत स्वाभिमान के प्रांतीय सदस्य सह जिला संयोजक अनुज कुमार त्यागी के नेतृत्व में पतंजलि के संरक्षक संजय मालवीय, योग गुरु शंभू कुमार बरनवाल एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी संजीव कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस संबंध में जिला संयोजक ने बताया कि 28 अगस्त से 21 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक एवं शाम को 5 से 7 बजे तक ऑफलाइन एवं ऑनलाइन प्रशिक्षण होगा। जिसमें स्वामी रामदेव के परम शिष्य द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सफल प्रतिभागियों को सह योग शिक्षक का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उसके साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.