25 दिवसीय चिल्ड्रन थियटर वर्कशॉप का आयोजन आज से
आजमगढ़, मई 25 -- आज़मगढ़ । रंगमंच, कला, साहित्य के संवर्धन हेतु गतिशील संस्था सूत्रधार संस्थान की ओर से इस वर्ष भी 25 मई से 20 जून तक 25 दिवसीय चिल्ड्रन थियटर वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला नगर के रैदोपुर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी के आनंदमार्ग विद्यालय के भरतमुनी सभागार में आयोजित किया जा रहा है। संयोजक रंगकर्मी ममता पंडित ने कार्यशाला में होने वाली गतिविधियों के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य गर्मी की छुट्टीयों में बच्चों के आतंरिक व्यक्तित्व और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना है। इस कार्यशला मे प्रतिभागी बच्चों को योगा, मेडिटेंशन, क्राफ्ट, बॉडी मूमेंट, वॉइस एंड स्पीच के साथ कई प्रकाश के मानसिक अभ्यास कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- कार्यशाला में संगीत एवं नृत्य के माध्यम से बच्चों में जागृत किया राष्ट्रप्रेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.