जमुई, जनवरी 7 -- बरहट, निज संवाददाता भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधीन विकास आयुक्त हस्तशिल्प सेवा केंद्र जमुई द्वारा मंगलवार को 25 दिवसीय गुरु शिष्य हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्त्रम का शुभारंभ प्रखंड के मलयपुर पंचायत के बलवारे बंसफोड टोला में किया गया। कार्यक्त्रम का उद्घाटन जिला उद्योग महाप्रबंधक नीतीश शांडिल्य, प्रमुख रुवेन कुमार सिंह एवं मुखिया सुनीता देवी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर जिला उद्योग महाप्रबंधक ने प्रशिक्षणार्थी शिल्पियों को केंद्र व राज्य सरकार की उद्योगोन्मुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों को प्रतिदिन 300 की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, ताकि सीखने के साथ आर्थिक संबल भी मिले। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य परंपरागत हस्तकौशल में आधुनिक तकनीक का समावेश कर बाजार क...