बिजनौर, जुलाई 18 -- क्षेत्र के गांव सत्तोनंगली निवासी 28 वर्षीय अवनीश कुमार उर्फ अमित पुत्र मगन सिह का घर से लापता होने के पच्चीस दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। अवनीश कुमार 23 जून को उत्तराखंड के रामनगर मे लीची के बाग में काम करने को कहकर निकला था जिसके बाद से बह लापता हो गया। परिजनों के अनुसार उन्होने अवनीश की रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिवार का कहना है कि अवनीश कुमार का किसी से कोई विवाद भी नहीं था। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द युवक का पता लगाने की मांग की है। वहीं, परिवार ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को अवनीश के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचित करें। अवनीश कुमार की पा...