औरैया, जुलाई 22 -- राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मिले अज्ञात शव की पहचान होने के बाद मामला अब रहस्यमय मौत से संभावित हत्या की जांच की ओर बढ़ गया है। मुरादगंज चौकी क्षेत्र में मिले शव की शिनाख्त सैदपुर अड्डा नंबर-3 निवासी 40 वर्षीय कमल सिंह उर्फ छुन्ना पुत्र सोनेलाल के रूप में हुई है। करीब 25 दिन से लापता कमल का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटनास्थल की परिस्थितियों और शव की हालत को देखते हुए हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। परिजनों के अनुसार कमल सिंह हरियाणा के पानीपत स्थित एक मुर्गी फार्म में काम करता था। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में 25 जून से लापता कमल सिंह का शव हाईवे किनारे मिला, शिनाख्त के बाद हत्या की आशंका गहराई वह 25 जून को घर आने की बात कहकर निकला...