25 दिन बाद बरामद हुआ युवक
भागलपुर, मई 14 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव से युवक के अपहरण मामले में पुलिस ने युवक को बरामद कर लिया है। इस संबंध में राहुल कुमार द्वारा बिहपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि अपहृत सर्वेश कुमार को उसके परिजनों ने जमालपुर क्षेत्र में घूमते हुए देखा, जिसके बाद उसे बिहपुर थाना लाया गया। पूछताछ में सर्वेश कुमार ने बताया कि वह भटकते हुए गंगा दियारा क्षेत्र में चला गया था। करीब 25 दिन बाद वह जमालदीपुर में घूमते हुए मिला। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.