25 दिन बाद तोड़ा गया रेड क्रॉस कार्यालय का ताला
देवघर, जून 11 -- मधुपुर। बीते 25 दिनों से रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यालय पर लगा ताला प्रशासन ने तुड़वा दिया। अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी विनय पांडेय, अंचल अधिकारी सह दंडाधिकारी यामुन रविदास और थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर इंचार्ज संतोष कुमार गुप्ता की मौजूदगी में बुधवार को करीब डेढ़ बजे ताला हटाया गया। गौरतलब है कि 14 मई को पास के ही एक युवक ने कथित रूप से कार्यालय में जबरन ताला लगा दिया था, जिससे सोसाइटी का सारा कामकाज ठप हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यालय को मुक्त कराया। एसडीओ राजीव कुमार ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से रेडक्रॉस की गतिविधियां फिर से सुचारू होने की उम्मीद जता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.