गंगापार, अप्रैल 9 -- दंपती को 25 दिन पहले पड़ोसियों ने एक राय होकर फावडा, लोहे की राड से जानलेवा हमला कर लहुलुहान कर दिया था। थाने में शिकायत पर मार डालने की धमकी दी थी। पीड़ित पक्ष ने इसकी फरियाद पुलिस आयुक्त से की ।पुलिस आयुक्त के आदेश पर मऊआइमा पुलिस ने आधा दर्जन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के चकश्याम निवासी अनीता देवी पत्नी संजय कुमार गुप्ता का आरोप है कि 13 मार्च को उसके विपक्षी एक राय होकर लोहे की राड, फावडा लेकर घर में घुसकर जानलेवा हमला बोल दिए तथा मार पीट कर उसे और उसके पति संजय को लहुलुहान कर बेहोश कर दिया। बीच बचाव में आए परिवार के सतीश को भी मारे पीटे। अनीता देवी का आरोप है कि विपक्षियों ने यह धमकी दी थी कि कहीं शिकायत किए तो मार डालेंगे। तमाम उपचार के बाद अनीता देवी ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.