ग्वालियर, मई 23 -- दोनों की 25 दिन पहले ही शादी हुई थी। दोनों ने सिर्फ 5 दिन ही साथ में बिताए थे। फिर एक दिन लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी और ठीक दो दिन बाद लड़का भी फंदे से झूल गया। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुई इस घटना से लोग स्तब्ध हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ग्वालियर में नई नवेली दुल्हन ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी की मौत के दो दिन बाद पति का शव भी घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। मुरार और गोला का मंदिर पुलिस को किसी भी घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल फोन और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक हुरावली लिंक रोड स्थित गेरू वाले बंगले के पास रहने वाली 23 साल की मेघा उर्फ ज्योति की शादी 25 अप्रैल 2026 को पिंटो पार्क कुंज विहार कॉलोनी फेस-1 निवासी सिद्धार्थ कांदिल से हुई थी। दोनों ...