प्रयागराज, दिसम्बर 25 -- प्रयागराज, संवाददाता। बीते लगभग पच्चीस दिनों से बीएसएनएल की डिजिटल सेवाएं प्रभावित चल रही हैं जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या ई-सिम सेवा को लेकर सामने आ रही है। उपभोक्ताओं को ई-सिम नहीं मिल पा रहा है। महंगे स्मार्ट फोन में अब ई-सिम की ही सुविधा है। बीएसएनएल कर्मी राजेंद्र ने बताया कि केंद्रीय सर्वर में आई दिक्कत के चलते यह समस्या पूरे देश में है। सर्वर की समस्या से न केवल ई-सिम जारी करने में बाधा आ रही है,बल्कि सिम कार्ड बदलने में भी समस्या आ रही है। कर्मचारी बताते है कि उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी जाने में दिक्कत आ रही है जिससे उपभोक्ताओं के सिम बदलने में परेशानी आ रही है। वहीं विभाग के जनसंपर्क अधिकारी आशीष गुप्ता ने बताया कि सर्वर की समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई थी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.