25 दिनों से चिकित्सक बगैर संचालित है पीएचसी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- पीएचसी में नए डॉक्टर की तैनाती नहीं होने से पिछले 25 दिन से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राहाटीकर में तैनात डॉ. अकील अहमद का तबादला दो जून को रायबरेली हो गया। उनके स्थान पर किसी नए डॉक्टर की तैनाती अभी तक नहीं हो सकी है। डाक्टर की गैर मौजूदगी में यहां तैनात फार्मासिस्ट ही यथासंभव मरीजों की देखरेख करते हैं। हालांकि इसी अस्पताल में ही होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में पहले से ही डॉ. रमेश कुमार तैनात हैं। एलोपैथ डाक्टर की अनुपस्थिति में मरीज होम्योपैथिक इलाज भी करा लेते है लेकिन एलोपैथ चिकित्सक नहीं होने से ज्यादातर मरीज निराश ही लौट जाते हैं। सीएचसी अधीक्षक सांगीपुर डॉ. धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से एक दिन वहीं पर तैनात फार्मासिस्ट तो एक दिन सीएचसी से किसी डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.