दरभंगा, जून 10 -- संजय लाला,दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के इस्माइलगंज मोहल्ला निवासी सलमान शाह के 25 वर्षीय पुत्र मो. रहमत ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच में चल रहा था। रेल पुलिस ने शिनाख्त के लिए उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी। तस्वीर देख कई दिनों से लापता युवक के परिजन वहां पहुंचे। उन्हें इलाज के लिए मंगलवार की वहां से डीएमसीएच लाया गया। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में चल रहा है। परिजनों के अनुसार रहमत गत 16 मई से लापता थे। इस बीच सोशल मीडिया पर मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच में इलाजरत एक अज्ञात युवक की तस्वीर पोस्ट की। यह भी पढ़ें- बीडीएम पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवक जख्मी तस्वीर देखकर परिजनों ने उसकी पहचान मो. रहमत के रूप में की और तत्काल वहां पहुंचे। घायल युवक के रिश्तेदार मो. नौ...