मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता सड़क व नाला निर्माण से जुड़ी चार परियोजनाओं का एस्टीमेट 25 दिनों में तैयार हो गया है। इनमें वार्ड संख्या 10 के शेख टोली में सड़क व नाला निर्माण पर 28.33 लाख, वार्ड संख्या 14 में अखाड़ाघाट से काली मंदिर होकर सिकंदरपुर रोड के कालीकरण पर 46.80 लाख, वार्ड संख्या 21 के ब्राह्मण टोली में सड़क व नाला बनाने पर 35.33 लाख और वार्ड संख्या 23 के अंतर्गत जवाहर लाल रोड से जुड़े दो सड़क व नाले के निर्माण पर 16.47 लाख खर्च होंगे। पिछले माह 28 फरवरी को मेयर निर्मला साहू की अध्यक्षता में हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठक में इन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...