25 तक नैपियर घास की जड़ के लिए करें आवेदन
गाजीपुर, जून 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अरविन्द कुमार शाही ने बताया उत्तर प्रदेश चारा नीति के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य योजना के तहत 25 पशुपालकों को नैपियर घास की जड़ें, रूट स्लिप उपलब्ध कराने की योजना संचालित की गयी है। जिसमें योजना के लिए पात्र व्यक्ति का पंजीकृत गोशाला, गोआश्रय स्थल, इच्छुक कृषक, पशुपालक और गैर सरकारी संस्था एफपीओ और स्वयं सहायता समूह शामिल हो सकते हैं। इसके लिए पात्रता और शर्ते निर्धारित है। इसमें 0.2 हेक्टेयर की भूमि सिंचित एवं आवागमन सुगम हो। पंजीकृत गोशाला या अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल से सम्बन्धित ग्राम पंचायत को प्राथमिकता दी जायेगी। जिसके पास टैग्ड चारागाह भूमि हो, अनुसूचित जन जाति के साथ-साथ महिला मुखिया परिवारों को वरीयता दी जायेगी। इन परिवार को जड़े निःशुल्क उपलबध करायी जायेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.