लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ। लखनऊ स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स निर्माण के चलते 25 ट्रेनें बदले मार्ग से चलाई जाएंगी। यह लखनऊ स्टेशन नहीं आएंगी। इसके अलावा 60 से अधिक ट्रेनों को बदले हुए प्लेटफार्म से चलाया जाएगा। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि बदलाव 24 से शुरू हो जाएगा। इसमें से कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से 26 जून से चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एयरकॉनकोर्स का निर्माण कार्य चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर किया जाना है, जिसके चलते ही यह बदलाव किया गया है। बदले हुए मार्ग से चलने वाली ट्रेनों में गारेखपुर-मुंबई, मुंबई-गोरखपुर, सूरत-मुजफ्फरपुर, हमसफर, साबरमती सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों को लखनऊ स्टेशन के बजाय मानकनगर, ऐशबाग, मल्हौर, उतरेठिया स्टेशनों से चलाया जाएगा। इसमें से कुछ ट्रेनों को बादशाहनगर पर पांच मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया...