भागलपुर, अप्रैल 18 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि अनुमंडल अस्पताल कहलगांव के प्रांगण में टीबी मरीजों के पोषण एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पहल की गई। अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. पवन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कुल 25 टीबी मरीजों के बीच भोजन के पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर बीएचएम अजय कुमार, अमित कुमार, किशोर केवट सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे। डॉ. गुप्ता ने बताया कि टीबी जैसी बीमारी में दवा के साथ-साथ उचित पोषण अत्यंत आवश्यक होता है। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य मरीजों को न केवल उपचार उपलब्ध कराना है, बल्कि उनके स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार लाना भी है। यह भी पढ़ें- टीबी के मरीजों के लिए हल्दी सबसे बेहतर: डॉ. फारूक यह भी पढ़ें- ​टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी: डीएम यह भी पढ़ें- जिले में दवाओं की रहे पर्याप्त...