लखनऊ, अप्रैल 26 -- श्री दुर्गा जी मंदिर के कल्याण मंडप में निर्धन और असहाय कन्याओं का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान से हुआ। 25 जोड़े एक दूजे के हुए। उससे पहले बग्घियों पर सवार सजे संवरे दूल्हे पुष्प वर्षा के बीच बारात लेकर ऐशबाग के रामलीला मैदान में पहुंचे। यहां पर विवाह संपन्न हुआ। बारात शास्त्री नगर दुर्गा जी मंदिर से ऐशबाग के कई इलाकों में होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। रात में श्रीरामचरित मानस की चौपायी के बीच सजी संवरी दुल्हनों ने जयमाला डाली। 25 जोड़ी दूल्हा दुल्हन मंच को एक साथ सुशोभित कर रहे थे। मंदिर की महिला सदस्यों ने मां दुर्गा के सुंदर भजनों का गायन भी किया। अयोध्या रंगमहल पीठाधीश्वर ने दिया आशीर्वादमुख्य अतिथि अयोध्या रंगमहल के पीठाधीश्वर पूज्य महंत राम शरण दास महाराज ने दंपतियों और मंदिर के कार्यकर्ताओं, सेवादारों को आशीर्व...