संतकबीरनगर, जून 25 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। वर्ष 1975 में 25 जून को देश पर इन्दिरा गांधी ने देश पर आपातकाल थोपा था। आपातकाल लगते ही सभी विपक्षी दल के नेता, कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया। 21 मार्च 1977 कुल 21 माह तक मीसा, डीआईआर के तहत बन्दी बन कर यातनाएं सहीं। जहां पेटकटी के शिकार हुए। जेल में पेट भर खाना मांगा, तो बदले में लाठी चार्ज के शिकार बने।मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में लोकतन्त्र सेनानी का दर्जा देते हुए सम्मान धनराशि देने एवं एक सहचर के साथ निःशुल्क रोडवेज बस यात्रा करने की घोषणा करते ही कुछ लोगों ने बदनाम करना शुरू कर दिया कि मुलायम सिंह यादव दूसरे के खेत में आर्थिक पानी चला कर भाजपा को जीवन्त कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- आज संविधान हत्या दिवस मनाएगी भाजपा इसके बावजूद उन्होंने ऐसी बुनियाद डाला कि अधिकांश...