मोतिहारी, जून 25 -- घोड़ासहन। स्थानीय जेएलएनएम कॉलेज में थर्ड सेमेसटर के छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षायेंजारी हैं और 25 जून तक चलेंगी। इस महाविद्यालय में विज्ञान संकाय में भौतिकी,रसायन शास्त्र,वनस्पति विज्ञान व जन्तु विज्ञान तथा कला संकाय के मनोविज्ञान विषय की परीक्षायें चल रहीं है। संगीत व गृह विज्ञान विषय के छात्र-छात्रायें यहां नहीं हैं। सभी विषयों की परीक्षायें आंतरिक परीक्षकों की देख रेख में ली जा रहीं हैं। जबकि बाह्य परीक्षक अन्य महाविद्यालय के शिक्षक होंगे। भौतिक विज्ञान विषय का कोई शिक्षक यहां पदस्थापित नहीं है इसलिये इस विषय के आंतरिक व बाह्य दोनों ही परीक्षक अन्य विद्यालयों के शिक्षक बनेंगे। यह भी पढ़ें- स्नातक पांचवें सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...