25 जून को निर्जला एकादशी व्रत, गृहस्थ-वैष्णव दोनों के लिए एक ही तिथि
नई दिल्ली, जून 22 -- Nirjala Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व होता है। सालभर आने वाली सभी एकादशियों में इसे सबसे फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग श्रद्धा और नियम के साथ निर्जला एकादशी का व्रत रखते हैं, उन्हें पूरे वर्ष की एकादशियों के बराबर पुण्य मिलने की मान्यता है। यही वजह है कि इस व्रत का इंतजार भक्त पूरे साल करते हैं। हर साल निर्जला एकादशी की तारीख को लेकर लोगों के मन में सवाल रहता है कि गृहस्थ और वैष्णव संप्रदाय के लिए व्रत अलग-अलग दिन होगा या एक ही दिन। इस बार पंचांग की गणना के अनुसार दोनों के लिए व्रत की तिथि एक ही है।कब है निर्जला एकादशी 2026? वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 24 जून 2026 को शाम 6 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी। तिथि का समापन 25 जून की रात 8 बजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.