सासाराम, जून 17 -- सासाराम, नगर संवाददाता। शांति समिति की बैठक के बाद सासाराम शहर में मोहर्रम जुलूस का समय निर्धारित कर दिया गया है।

जुलूस का समय मरकजी मोहर्रम कमिटी के द्वारा जारी की गई जानकारी में बताया गया है कि शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार, मुहर्रम के दौरान निकाले जाने वाले विभिन्न जुलूसों का समय निर्धारित कर दिया गया है। समय से जुलूस निकाल कर उसे समय सीमा के अंदर संपन्न करा देना है। छोटी चौकी की जुलूस 25 जून को तीन बजे दोपहर निकाली जाएगी, जो नौ बजे रात्रि में संपन्न होगी। बड़ी चौकी की जुलूस 26 जून को दो सिफ्ट में निकाली जाएगी। पहली सिफ्ट की जुलूस सुबह आठ बजे निकाली जाएगी, जो दोपहर एक बजे संपन्न होगी। जबकि दूसरी सिफ्ट की जुलूस शाम पांच बजे निकाली जाएगी, जो रात्रि दस बजे संपन्न होगी। पहलाम का जुलूस 27 ...