नई दिल्ली, जून 24 -- 25 जून का दिन एक खूबसूरत महासंयोग लेकर आ रहा है। इस दिन ना सिर्फ निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा बल्कि गायत्री जयंती भी मनाई जाएंगी। निर्जला एकादशी को सभी 24 एकादशियों में से सबसे खास और पावरफुल माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है और लोग निर्जला व्रत रखते हैं। वहीं गायत्री जयंती मां गायत्री और गायत्री मंत्र की महिमा से जुड़ी हुई है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जब दो व्रत या बड़ा दिन एक साथ पड़ता है तो उस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे में इस दिन को पूजा-पाठ और भगवान के प्रति ही समर्पित करना चाहिए। आइए जानते हैं निर्जला एकादशी और गायत्री जयंती के इस दुर्लभ संयोग का धार्मिक महत्व क्या है और जानिए इससे जुड़ी और भी खास बातें।कल बन रहा है दुर्लभ संयोग साल 2026 इस बार निर्जला एकादशी और गाय...