कटिहार, जुलाई 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के सरकारी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का अपार आईडी निर्माण अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। शिक्षा विभाग ने सभी प्रधानाध्यापकों को 25 जुलाई तक हर हाल में शत-प्रतिशत अपार आईडी तैयार कराने का निर्देश दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं होने पर विद्यार्थियों का बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यम से होने वाला पंजीकरण प्रभावित हो सकता है। यह भी पढ़ें- तीन दिनों में पात्र छात्र-छात्राओं का बनवाएं अपार आईडीआधार सत्यापित विद्यार्थी का तत्काल बनायें अपार बिहार शिक्षा परियोजना, समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार ने सभी विद्यालय प्रधानों को जारी निर्देश में कहा है कि यू-डायस पोर्टल के माध्यम से क...