छपरा, जुलाई 20 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में धान खरीदारी के बाद चावल की आपूर्ति (सीएमआर) की समीक्षा की गई। जिले में अधिप्राप्त धान के समतुल्य 64,762 मीट्रिक टन सीएमआर की आपूर्ति की जानी है। इसके विरुद्ध अब तक पैक्सों द्वारा राज्य खाद्य निगम, छपरा को 60,610 मीट्रिक टन सीएमआर की आपूर्ति की गई है। अभी 4,152 मीट्रिक टन सीएमआर की आपूर्ति शेष है। अब तक 93.59 प्रतिशत आपूर्ति होने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- सुपौल : 31 जुलाई तक हर हाल में सीएमआर की आपूर्ति करें, नहीं तो होगी एफआईआरसमीक्षा और निर्देश नीम करोली बाबा राइस मिल, मांझी, संजय राइस मिल, मांझी और अमृत राइस मिल, बनियापुर द्वारा सीएमआर आपूर्ति में शिथिलता बरते जाने पर जि...