25 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर 27 से शुरू होगा नियमित शिक्षण कार्य
बरेली, जून 10 -- महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश, शिक्षण और परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के आदेश के अनुसार प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 तक पूरी की जाएगी। नए विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम 25 से 31 जुलाई तक आयोजित होगा और नियमित शिक्षण कार्य 27 जुलाई से शुरू होगा। शिक्षण कार्य 31 दिसंबर तक पूरा कर 10 नवंबर तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने के बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक परीक्षा करानी होगी। परीक्षा परिणाम तीन जनवरी तक घोषित किए जाएंगे। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार शीतअवकाश 15 दिनों का 21 दिसंबर से तीन जनवरी तक निर्धारित है। बताया कि तृतीय, पंचम और सप्तम सेमेस्टर की शिक्षण अवधि 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके बाद 12 नवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.