गोंडा, जुलाई 22 -- गोण्डा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के बैनर तले जिले के शिक्षामित्र 25 जुलाई को काला दिवस मनाएंगे। संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा ने बताया कि सभी शिक्षामित्र जिला पंचायत के टीनशेड में एकत्र होकर जनसभा करेंगे। इसके बाद दिवंगत शिक्षामित्र साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। तत्पश्चात मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में जनपद के सभी शिक्षामित्रों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...